☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अस्पताल परिसर बना रणभूमि का मैदान, गार्ड ने एक मरीज की जमकर की पिटाई, जानिए पूरा मामला

अस्पताल परिसर बना रणभूमि का मैदान, गार्ड ने एक मरीज की जमकर की पिटाई, जानिए पूरा मामला

औरंगाबाद (AURANGABAAD) : औरंगाबाद सदर अस्पताल में एक गार्ड ने एक मरीज की जमकर पिटाई कर डाली. फिर क्या मामला ऐसा बिगड़ा कि अस्पताल परिसर रणभूमि में तब्दील हो गया. लोग की भीड़ इकट्ठा हो गई. माहौल ऐसा बना की लोगों को बीच बचाव करने पहुंचना पड़ा. बताया जाता है कि पटना से आए हड्डी के प्रख्यात डॉक्टर उदय प्रकाश सदर अस्पताल के नशामुक्ति केंद्र में मरीजों को देख रहे थे. डॉक्टर सप्ताह में मात्र दो दिन ही सदर अस्पताल आते है और ऐसे में मरीजों की उनसे दिखाने के लिए काफी भीड़ लग जाती है. इसी क्रम में यह घटना घटी है. 

जानिए क्या है मामला

डॉक्टर से दिखाने वक्त काफी भीड़ होने के कारण अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था.   तभी लाइन में लगे एक व्यक्ति की गार्ड से तु तु - में में हो गई. फिर क्या था गार्ड ने आव देखा न ताव उसकी जमकर कुटाई कर डाली. इस लड़ाई के बीच लाइन में लगी एक महिला गार्ड के द्वारा दिए गए धक्के से गिर पड़ी और उसे भी चोट लग गई. युवक ने गार्ड का विरोध किया था कि हमलोग भी कई घंटो से लाइन में लगे है और आप पैसे लेकर अन्य मरीज को ले जाकर दिखवा रहे.

Published at:06 Sep 2023 04:07 PM (IST)
Tags:HospitalSADARHOPITALAURANGABAADAURANGABADNEWSBIHARMNEWSBIHARUPDATEBIHARTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.