✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

चर्चित टेलर मास्टर हत्याकांड की खौफनाक कहानी, मामले में महिला सहित 3 गिरफ्तार, जानिए पूरी घटना

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:16:40 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ):पुलिस ने चर्चित टेलर मास्टर मोहम्मद साहेब अंसारी की हत्या का खुलासा करते हुए महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या के पीछे महिला के साथ अवैध संबंध और अश्लील तस्वीर वायरल करने की वजह बताई है. टेलर मास्टर महिला का आशिका था. और उसकी अश्लील तस्वीर लगातार वायरल कर ब्लैकमेल कर रहा था. इसलिए महिला ने अपने देवर और पिता के साथ दुबई से पति को बुलाकर साजिश के तहत हत्या कर दी.

मोहम्मद साहेब अंसारी का पिछले डेढ़ साल से महिला से अवैध संबंध था

वहीं मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गोपालपुर थाने के नटवां गांव के मोहम्मद साहेब अंसारी का शादीशुदा महिला के साथ पिछले डेढ़ साल से अवैध संबंध था. महिला का पति दुबई में रहता था. मोहम्मद साहेब अंसारी महिला की कई अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैक मेल कर रहा था.

बार-बार तस्वीर वायरल करने की देता था धमकी

महिला ने ऐसा नहीं करने के लिए कई बार युवक को पैसे भी दिये. लेकिन बार-बार तस्वीर वायरल करने के नाम पर धमकी देकर महिला से पैसे लूटा करता था. महिला ने परेशान होकर पति को सारी बातें बताई. जिसके बाद महिला का पति दुबई से एक दिन के लिए गांव आकर मोहम्मद साहेब अंसारी को 26 अप्रैल की रात हत्या कर शव को ठिकाने लगाकर फिर दुबई निकल गया.

महिला ने पति, देवर और पिता संग मिलकर की हत्या

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया महिला ने फोन कर अपने आशिक को घर बुलाया और घर पर जैसे ही मोहम्मद साहेब अंसारी पहुंचा. उसे सबने मिलकर कमरे में बंदकर पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद महिला का पति और देवर ने मिलकर बाइक से शव को भगवानपुर के पास नहर में ले जाकर फेंक दिया

एसआइटी ने टेक्निकल सेल की मदद से किया खुलासा

इधर  एसआइटी ने टेक्निकल सेल की मदद से जांच शुरू किया तो टेलर मास्टर और महिला के मोबाइल फोन पर कई बार बातचीत के सबूत मिले. जिसके बाद एसआइटी ने आरोपी महिला, उसके देवर अजय सिंह और महिला के पिता बलिराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया. तो वहीं महिला का पति दुबई फरार है.

आरोपी पति की पासपोर्ट रद्द कराने की अनुशंसा कर रही है पुलिस

वहीं आरोपी पति की पासपोर्ट रद्द कराने के लिए अनुशंसा पुलिस कर रही है. आरोपी पति के दुबई फरार होने की बात परिजनों ने बतायी है. मामले में सत्यापन करने के बाद विदेश मंत्रालय को पासपोर्ट रद्द करने के लिए अनुशंसा की जाएगी. जिसके बाद दुबई से आरोपी घर आएगा और पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी.

Tags:Horror story of famous Taylor master murder3 including woman arrested in casehusband absconded in Dubai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.