✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत 6 घायल, कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे सभी लोग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:30:41 PM

पूर्णिया (PURNIA) : बिहार के पूर्णिया में भीषण सड़क हादसे में चाल लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक धमदाहा बिशनपुर के रहनेवाले है. ये लोग जमीन विवाद के सिलसिले में पूर्णिया कोर्ट आ रहे थे.

बस ड्राइवर मौके से फरार

मिली जानकारी के यह घटना पूर्णिया धमदाहा रोड पर एथेनॉल फैक्ट्री के पास हुई. जहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी. जिससे ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई. साथ ही 6 लोग घायल हो गए.  वहीं टक्कर मारने के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची कर सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया.

कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे सभी लोग

वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि वे लोग बिशनपुर से जमीन विवाद मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट आ रहे थे. तभी एक अनियंत्रित बस ने एथेनॉल फैक्ट्री के पास ऑटो में टक्कर मार दी. जिसमें चार लोगों की मौके हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं. फिलहाल मृतक के परिजन यह आशंका जता रहे है कि इन लोगों की हत्या कराई गई है. अगर पुलिस सही से जांच करे तो मामले का खुलासा हो सकेगा.

Tags:Horrific road accident in Purnia4 dead6 injuredall the people were going to testify in the courtपुर्णिया में भीषण सड़क हादसाACCIDENT NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.