✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बड़ी खबर:पटना में भयंकर सड़क हादसा, ऑटो ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, कई की हालत नाजुक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 1, 2026, 10:32:02 AM

 पटना(PATNA):पटना के कोइलवर पुल पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.जहां एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है.जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम या निजी काम से लौट रहे थे. कोइलवर पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई.

कई की हालत नाज़ुक

रात का सन्नाटा होने के कारण शुरुआत में बचाव कार्य में मुश्किलें आई, लेकिन सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे.इस भीषण दुर्घटना में पांच यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी है.मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, पांच अन्य लोग जो इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए है, उन्हें तुरंत ईएसआईसी अस्पताल, बिहटा में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका गहन उपचार चल रहा है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया ताकि यातायात सुचारू हो सके.पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है.

Tags:accident in patnapatna bihta road accident newsroad accident in patnaroad accident in patna todayaccident in biharpatna accidentpatna bus accidenttrain accident in biharpatna bihar road acidentbus accident in biharroad accident in biharpatna car accidentpatna road accidentbihta road accidentpatna accident newsroad accident patnafatal car accident patnapatna road pr accidentpatna accident latestpatna accident updatepatna accident casualtiesbihta patna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.