✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के खगड़िया में ट्रक और ऑटो की टक्कर, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 5:02:57 PM

खगड़िया(KHAGARIA): जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर ठठा के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

ऑटो में सवार लोग किसी निजी काम से जा रहे थे. जैसे ही उनका वाहन ठठा के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है.

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव और आसपास के इलाकों में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

Tags:KharagpurBIHAR- Kharagpur newsKharagpur NH-31 AccidentKhagaria Mansi Thana Road AccidentRoad Accident BiharNH-31 Thatha Accident NewsBihar Road Accident TodaKhagaria Accident News UpdateTruck Hits Auto Passenger Death Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.