✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छपरा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रही ऑर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी पलटी, 4 की मौत, कई घायल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 12:07:56 PM

छपरा(CHHAPRA): जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां सारण जिला के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में जारी है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.

यह दर्दनाक हादसा पीएन सिंह कॉलेज के पास छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर हुआ. जहां एक पिकअप वाहन में ऑर्केस्ट्रा टीम के सदस्य और डीजे का सामान लदा हुआ था, यह दल एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद वापस लौट रहा था. इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.

गाड़ी पलटते ही उसमें सवार कलाकार सड़क पर जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इससे पहले कि वे संभल पाते, सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरे लोगों को कुचलते हुए निकल गया. इस भयावह टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो महिला नर्तकियां और दो ऑर्केस्ट्रा कर्मी शामिल बताए जा रहे हैं.

हादसे में घायल हुए लोगों में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के कई निवासी शामिल हैं. इनमें पिपरा कला गांव निवासी अरुण कुमार, गरीमेड गांव के श्यामवीर और मरदान गांव के शिवम यादव समेत अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. सभी को स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रशासन की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर अफरा- तफरा मच गई. बताया जा रहा है कि ऑर्केस्ट्रा टीम उत्तर प्रदेश के बलिया से छपरा कार्यक्रम के लिए आई थी और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने घर लौट रही थी. लेकिन रास्ते में यह हादसा उनकी खुशियों को मातम में बदल गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं.

 

Tags:BIHAR NEWSchhapra news updatenews updateaccdent news chhaprachhapra policebihar chhapra news accdent

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.