✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, कार सवार दो युवक की मौत, दो घायल, ट्रक से टकराई बेकाबू कार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 1:13:28 PM

भोजपुर : आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी के वामपाली विशुनपुरा के समीप सोमवार की शाम भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य घायल हो गए. घायलों में एक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दोनों मृतक आरा नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर मोहल्ला के निवासी बताए जा रहे हैं.

बताया जाता है कि कार पर सवार चारों युवक बक्सर की ओर से आरा की तरफ लौट रहे थे. इसी दरमियान गजराजगंज ओपी के वामपाली एवं बिशुनपुरा गांव के बीच कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई.

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 112 वाहन  गजराजगंज थाना पहुंची. पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. हालांकि हादसे के दौरान दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

Tags:BHOJPURMAUTroad accidentARAGAJRAJGUNGFORLANEBAMPALI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.