✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा : बैंक कर्मचारी की मौत, ट्रक चालक फरार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 10:14:56 PM

भागलपुर (BHAGALPUR) : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत श्रीपुर पेट्रोल पंप के समीप आज एक भीषण सड़क हादसे में बैंक कर्मी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई. मृतका की पहचान सपना कुमारी, पिता राज किशोर साह, निवासी हरनाथचक (नवगछिया) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वे उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, अरजपुर शाखा में कार्यरत थीं और हाल ही में उनका स्थानांतरण मधेपुरा जिले के कलासन शाखा में हुआ था जहां उन्होंने हाल ही में योगदान दिया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक मधेपुरा-चौसा की ओर से भागलपुर की दिशा में तेज गति और गलत दिशा में जा रहा था. इसी दौरान मकनपुर चौक की ओर से चौसा जा रही स्कूटी सवार सपना कुमारी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गईं और ट्रक के चारों पहिए उनके ऊपर से गुजर गए जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण है. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों ने मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कड़वा फोर लेन एवं एसएच-58 को जाम कर दिया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. यह घटना क्षेत्र में शोक और आक्रोश का कारण बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Tags:Bhagalpur road accidentBank employee killed in BhagalpurBhagalpur traffic accidentFatal accident in BhagalpurScooter crash BhagalpurTruck hits bank employee BhagalpurBhagalpur accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.