✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा में 20 रुपये के विवाद पर चलती बस में कंडक्टर और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई,CCTV वीडियो वायरल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 1:09:20 PM

नालंदा (NALANDA) : बिहार के नालंदा में बस के अंदर घुसकर मारपीट किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह बस बिहार शरीफ से सरमेरा जा रही थी. उसी दौरान अस्थावां थानां क्षेत्र के मुस्तफापुर मालती गांव के पास बस के चालक और कंडेक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.जिस का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गया है.मामला 20 रुपये के भाड़ा को लेकर शुरू हुआ जो बाद में मारपीट में बदल गया.बताया जा रहा है कि बस चालाक और कंडक्टर ने अचानक भाड़ा बढ़ा दिया. जिससे युवक आक्रोशित हो गए.       

किराया विवाद बना हिंसा की वजह

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बस के अंदर घुसकर कुछ लोग मारपीट कर रहे है. इस मामले में बस के मालिक ने गुरुवार की सुबह बताया कि जय बाबा गोबिंद बस बिहार शरीफ से सरमेरा चलती है. बुधवार की शाम एक युवक मोरा पिचासा में बस पर सवार हुए और उन्हें मालती गांव में उतारना था. बस के कंडक्टर भाड़ा मांगा तो 20 रुपये की जगह 10 रुपये दे रहा था इसी को लेकर विवाद हुआ उसके बाद फोन कर आधा दर्जन लोगों को बस रुकने के पहले ही बुला लिया.

आधा दर्जन लोगों ने बस में मचाया तांडव

जैसे ही मालती गांव के पास बस रुका तो आधा दर्जन लोग बस में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया और कंडक्टर के पास 25 हजार रुपये भी छीन लिया और सड़क पर ले जाकर पिटाई किया. बीच बचाव के दौरान चालक की भी पिटाई की गई. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में अस्थावां थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से इंकार किया है.

 

Tags:Bus assault viral videoBus driver beaten brutallyConductor attacked inside busBihar bus violence newsNalanda bus incidentRoad rage bus attack IndiaCCTV bus assault footagePublic transport crime IndiaBus staff attacked by mobCriminal attack on bus crewNalanda NewsNaxalda VideoNalanda updateNalanda Ka newsNalanda policeBihar sharif News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.