✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शराबबंदी की फिर खुली पोल, बीच सड़क पर दो शराबियों ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वाइरल 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:46:11 AM

हाजीपुर (HAZIPUR) : इस वीडियो में दो लोग नशे में धुत सड़क पर एक दूसरे का कॉलर पकड़ कर उलझते नजर आ रहे हैं. नशे में धुत दो शराबी लड़खड़ाते मारपीट करते दिख रहे हैं गाड़ियों की आवाजाही के बीच सड़क पर एक दूसरे को पटक पटक कर मार रहे हैं और वहां मौजूद सभी लोग इस तमाशे का लुफ्त उठाते दिखे. आश्चर्य की बात तो यह है कि यह वीडियो उस राज्य का है जहां पूरी तरह से शराब बंदी कानून लागू है. जी हां यह वीडियो बिहार के हाजीपुर का है. वीडियो में नजर आ रहे शख्स नशे में इतने धुत है कि उन्हें अपनी करतूतों का कोई होश नहीं है. 

व्यस्त बाजार में दो शराबियों की टक्कर

शराब बंदी कानून का मजाक बनाने वाला एक ऐसा ही तस्वीर सामने आया है. बिहार में शराबबंदी है और सरकार का दावा है की शराब पीने , बेचने वालो की खैर नहीं है. लेकिन ये क्या यहां तो शराब पी भी जा रही है और शराबबंदी कानून का बीच सड़क मजाक भी बनाया जा रहा है.  ये तस्वीर है वैशाली जिले के महनार की. महनार के व्यस्त बाजार में दो शराबियों की टक्कर हो गई.  दोनों शराबी शराब के नशे में टुल्ल थे फिर क्या था  दोनों शराबियों ने बीच सड़क ऐसा बवाल काटा की एक्शन सीन क्रिएट कर दिया. 

घंटो उत्पात मचाते रहे शराबी 

इन दो शराबीयो की हालात ऐसी थी कि ये कायदे से बोल तक नहीं पा रहे थे, लेकिन नशे का खुमार इतना था की घंटों एक दूसरे का कॉलर पकड़ उत्पात मचाते रहे. कभी एक दूसरे पर थप्पड़ो की बरसात करते , तो कभी गाड़ियों की आवाजाही के बीच एक दूसरे को सड़क पर पटक पटक कर मारपीट करते. शराबियों के इस उत्पात का लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वाइरल हो रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि नशे में धुत्त इन शराबियों के अंदर ना तो शराबबंदी कानून का कोई खौफ दिख रहा था ना ही पुलिस का डर. कानून व्यवस्था का दावा करने वाली बिहार की पुलिस इस पूरे तमाशे के दौरान कहीं नहीं दिखी. 

कानून व्यवस्था पर सवाल 

बिहार में लगातार आपराधिक वारदातों से यहां की कानून व्यवस्था और पुलिस सवालों के घेरे में है.  ये सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों , लुटेरों के दिलों दिमाग से कानून का इकबाल और पुलिस का खौफ ख़त्म हो गया है. ऐसे में ये वीडियो इन सारे सवालों के जवाब के रूप में साफ तौर पर नजर आ रहा है.

Tags:video viralhazipurbiharnewsbiharupdatesharabbandisharabghotalasharabbandikanunbiharpolicebiharlawandrulethenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.