✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में तेज रफ्तार का कहर, एयरपोर्ट के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:20:04 PM

पटना (PATNA) : पटना में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. मिली जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटना एयरपोर्ट के पास एक चलती हुई कार अचानक पलट गई. बताया जा रहा है कि जैसे ही कार एयरपोर्ट के सामने बने ब्रिज के नीचे स्थित टर्निंग पॉइंट पर पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार पलट गई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ रही थी, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ. राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी की जान-माल की क्षति नहीं हुई है. सूचना मिलते ही हवाई अड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. फिलहाल वाहन को सड़क से हटाया जा रहा है, जिससे यातायात अस्थायी रूप से बाधित हुआ है.

Tags:biharbihar newspatnapatna latest newspatna big newsaccident newsbihar accidentbig accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.