✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रफ्तार का कहर : ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंदा, दो की मौत, कई घायल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:49:37 PM

कैमूर (KAIMUR) :  कैमूर जिले से सड़क दुर्घटना की दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दर्जनों लोगों को रौंदते हुआ चला गया. इस घटना में 2 व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. वही 3 लोगों की स्तिथि गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस और दंगा नियंत्रण वाहन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया. वहीं बता दें कि चांदनी चौक पर दिन में बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री लगा हुआ है जिसे लेकर एक सेकसन फोर्स की तैनाती की गई है, उसके बावजूद धान लदा ओवरलोड ट्रक कैसे आया यह एक जांच का विषय है. 

कैसे हुई घटना

रामगढ़ रोड की तरफ से ट्रक मोहनिया चांदनी चौक पर आ रहा था. जैसे ही वह ओवर ब्रिज से नीचे चांदनी चौक की तरफ उतरा उसका स्पीड कम नहीं हुआ और रास्ते में आए बाइक, टेंपो , रिक्शा, पैदल वाले सभी लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया. इसके चपेट में दो व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है. वहीं 6 की संख्या में घायल अस्पताल पहुंचे हैं जिसमें 3 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है,  दो को हायर सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है.

Tags:High speed truckROADACCIDENTKAIMURcrushed more than half a dozen peopleinjuredTHENEWSPOSTBIHARUPDATEBIHARNEWSBIHAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.