✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार ग्रामीण कार्य विभाग में उच्चस्तरीय बैठक, कामकाज की हुई समीक्षा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 23, 2026, 5:24:28 PM

पटना(PATNA):बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग में कामकाज को बेहतर, पारदर्शी और समय पर पूरा करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता अपर सचिव संजय कुमार ने की. बैठक में प्रशाखा-04 के सभी कामों की विस्तार से समीक्षा की गई.बैठक में बताया गया कि विभाग में आए पत्र, लंबित फाइलें और चल रहे कामों की स्थिति क्या है. अपर सचिव ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि जितने भी पुराने मामले लंबित है, उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए.

 काम में पारदर्शिता रखना सबसे बड़ा लक्ष्य

उन्होंने कहा कि विभाग का सबसे बड़ा लक्ष्य है काम में पारदर्शिता रखना, जिम्मेदारी से काम करना और सभी कार्य समय पर पूरा करना उन्होंने यह भी कहा कि जनता से जुड़े कामों में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए.बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन कनीय अभियंताओं ने अभी तक कंप्यूटर सक्षमता परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें जल्द इसकी जानकारी देकर परीक्षा पास करने के लिए प्रेरित किया जाए.

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बचे हुए लाभ जल्द से जल्द देने का भी सख्त निर्देश

इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बचे हुए लाभ (सेवान्त लाभ) जल्द से जल्द देने का भी सख्त निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.अगर किसी काम में दिक्कत आ रही है, तो विभागों को आपस में मिलकर उसका समाधान करने और एचआरएमएस पोर्टल पर सभी जरूरी काम जल्दी पूरा करने को कहा गया.

Tags:bihar rural works departmentrural works department biharbihar rural works department new vacancybihar rural works department vacancy 2021rural works department bihar vacancy 2021bihar rural works department new vacancy 2023rural works department government of biharbihar rural works department recruitment 2021bihar rural works department recruitment 2023rural works departmentbihar rural work department vecancy 2025education key86 bihar rural work department

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.