✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी में हाई अलर्ट, तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी की तलाश, 50-50 हजार का इनाम घोषित

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:25:17 PM

मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी पुलिस ने नेपाल के रास्ते बिहार में तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों के प्रवेश की खबर के बाद जिलेभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.

संदिग्धों पर इनाम और पुलिस की अपील

एसपी ने बताया कि तीनों संदिग्ध आतंकियों की तस्वीर जारी कर दी गई है और प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.यदि ये आतंकी कहीं नजर आते हैं तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या स्वयं पुलिस अधीक्षक को दी जा सकती है. इसके लिए उन्होंने मोबाइल और व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किए है.

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

नेपाल से आतंकी घुसपैठ की खबर के बाद भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई है. मोतिहारी पुलिस, एसएसबी और अन्य एजेंसियां सीमा पर तैनात है.सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त के आसपास आतंकियों के नेपाल से बिहार में प्रवेश करने की आशंका जताई गई थी. रक्सौल कस्टम के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की गई, हालांकि अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है. इस बीच, एसटीएफ पटना की टीम भी रक्सौल पहुंचकर जांच में जुट गई है.

राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा पर भी अलर्ट

इधर, मोतिहारी में आज लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा भी पहुंची है. इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. पूरे जिले में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

Tags:"bihar high alertbihar high alert newsmotihari border alertflood alert in biharred alert in biharflood in motiharimotihari news todaychimney blast in motiharirain alert in biharchimneys blast in motiharipolice alert in biharwater crisis in motihariweather alert in biharbihar flood alertmotihari newsmotiharidarbhanga motihari newsbihar motihari newsdarbhanga motiharimotihari floodbihar rain alertpm modi bihar rally motiharilalbkeya river motiharimotihari badhTrending newsViral newsBiharMotihari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.