✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अरे ये क्या! अचानक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गिरे जेडीयू सांसद अजय मंडल, पहुंचे ICU

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:54:16 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर में आज उस समय अपरा -तफरी मच गई, जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भागलपुर के जदयू सांसद अचानक लड़खड़ाकर गिर गए. दरअसल आज एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर के इंदौर स्टेडियम में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे उस कार्यक्रम में सांसद अजय मंडल भी मुख्यमंत्री के साथ चल रहे थे, इसी दौरान इंदौर स्टेडियम में सांसद अजय मंडल अचानक लड़खड़ा कर निचे गिर पड़े.

 जेडीयू सांसद अजय मंडल पहुंच ICU

 इसके बाद वहा मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें संभाला और उठाकर बगल में पड़े सोफे पर बिठाया. फिर एंबुलेंस को बुलाकर वहां से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया. जहाँ कमर और पैर का एक्स-रे किया गया.इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है. एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

कमर और पैर में गंभीर चोट लगी है

 बताया जा रहा है कि कमर और पैर में गंभीर चोट लगी है. फिलहाल एमपी की हालत स्थिर बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर संसद का हाल-चाल जाना है, वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी घटना के बारे में जानकारी ली है.

Tags:JDU MP ajay mandalCm Nitish KumarTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayBhagalpurBhagalpur newsBhagalpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.