✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हे भगवान! पिता बना हैवान, जुड़वा बच्चों को उतारा मौत के घाट, वजह जान सब हो गये हैरान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:21:01 AM

गया GAYA: कोई भी पिता अपने बच्चों के लिए पूरे दिन कड़ी धूप में मेहनत करता है. ताकि वो अपने बच्चों को सारी खुशियां दे सके. लेकिन कलयुग में कुछ बाप ऐसे भी होते है. जो अपने बच्चों की जान लेने से पहले एक बार भी नहीं सोचते.  बिहार के गया जिले से एक ऐसी ही बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां मगध मेडिकल थाना अंतर्गत मगध कॉलोनी रोड नंबर 5 में एक पिता ने शराब के नशे में अपने जुड़वां बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है.

पिता ने शराब के नशे में दूधमुंहे जुड़वा बच्चों को पटक-पटक मारा

बच्चों का हत्यारा बाप देवेश शर्मा ऑटो चलाता है. बुधवार की रात वो शराब के नशे में अपने घर में आया. और पत्नी रानी देवी के साथ मारपीट की. इससे भी उसका पेट नहीं भरा तो अपने दूधमुहे जुड़वा बच्चों को भी पटक-पटक मार दिया. वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है. बच्चों की मां रानी देवी ने बताया कि बीती रात को शराब के नशे में उसके पति आए थे. उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दोनों बच्चों को मार डाला. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं घटना की सूचना पर मगध मेडिकल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और बच्चों के शव को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पास्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले पर डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि जुड़वा बच्चों की हत्या की सूचना मिली है पुलिस कार्रवाई कर रही है. ओरोपी की तलाश की जा रही है.

मां अपने दो साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या

तो वहीं गया के ही आमस थाना क्षेत्र में एक मां अपने दो साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया गया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. बाद में मासूम के दादा-दादी की शिकायत पर आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Tags:HeyGod! Father became a monsterkilled the twins

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.