✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

उत्तर बिहार में चमकी बुखार एईएस से निपटने को लेकर अलर्ट हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम,जागरूकता अभियान तेज 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 12:48:40 PM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):उत्तर बिहार के कई जिले में बच्चों के काल चमकी बुखार एईएस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ रही है.स्वास्थ्य विभाग शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक जन जागरूकता अभियान को तेज करेगी.इसे लेकर के सभी MOIC के साथ बैठक करके निर्देश दिए गए है.इस वर्ष सात केस AES के आए है और कई अन्य बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.अब वही जीरो डेथ पॉलिसी पर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम करवाही में जुट गई है.सिविल सर्जन डॉ ने बताया है कि हमलोग इस वर्ष भी बेहतर से बेहतर इलाज जागरुकता की बदौलत इस बीमारी को रोक पाने में सफल होंगे और बच्चों को सुरक्षित रख सकेंगे.

 आधा दर्जन से अधिक जिले चमकी बुखार एईएस से प्रभावित 

दरअसल उत्तर बिहार के आधा दर्जन से अधिक जिले चमकी बुखार एईएस से प्रभावित क्षेत्र है.जिसमें मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी शिवहर वैशाली पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण समस्तीपुर और गोपालगंज.मुख्य रूप से जिले हैं जहां चमकी बुखार के मरीज सबसे ज्यादा मिलते है. बीते तीन वर्ष से चमकी बुखार एईएस के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है.इस वर्ष भी बेहतर से बेहतर इलाज के कारण इसपर रोक थाम लगाने में सक्षम होगी.

विशेष पीकू वार्ड में बच्चों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया

मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में बने विशेष पीकू वार्ड में बच्चों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है.इसके साथ ही सदर अस्पताल में विशेष वार्ड और जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दो बेड के विशेष वार्ड बनाया गया.इसके लिए भी अलग से डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है और पारा मेडिकल स्टाफ भी तैनात है.सभी का इंट्री रोस्टर करवाया जा रहा है.

Tags:Health teams on alert to tackle AES outbreakAES outbreakAES outbreak biharHealth team of mujaffarnagarNorth BiharChamki fever in North BiharShree krishna medical college and hospitalTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.