✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा बेहद पीड़ादायक है घटना, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:40:36 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बच्ची की मौत के बाद राज्यभर में गम और गुस्से का माहौल है. अब इस मामले पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री ने इसे बेहद पीड़ादायक और झकझोर देने वाली घटना बताया है और दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के जरिए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

15 दिन में चार्जशीट, जल्द होगी सजा 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सरकार ने तय किया है कि 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी और स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी मंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्ची को पहले मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती किया गया था और फिर उसे पटना के PMCH में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था. इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी उच्चस्तरीय जांच के निर्देश भी दे दिए गए है.

 जांच के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित

स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए तीन सबसे वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम बनाई है, जिसमे आर. एन. चौधरी,बी. के. सिंह, प्रमोद कुमार शामिल है. यह टीम एक दिन SKMCH और एक दिन PMCH जाकर पूरी मेडिकल प्रक्रिया, इलाज और संबंधित पहलुओं की जांच करेगी.मंत्री ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags:Mujaffpur rape casePMCHPMCH biharHealth minister of biharTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.