✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हार्डकोर नक्सली समीर डांगी गिरफ्तार, आतंकी ग​तिविधियों में दर्ज है यूएपीए केस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:47:46 AM

गोपालगंज (GOPALGANJ): बिहार STF और गोपालगंज पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर हार्डकोर नक्सली समीर डांगी को गिरफ्तार किया है. गया जिले के रहनेवाले नक्सली समीर डांगी के पास से एक देसी कट्टा, 1.28 किलोग्राम चरस और चोरी की एक बाईक पुलिस ने बरामद की है. बता दें कि गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी किया गया. जिसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया है. नक्सली समीर डांगी पर औरंगाबाद और गया जिला में तीन नक्सली हमला करने के अलावा यूएपीए एक्ट यानी (आतंकी ग​तिविधियों) के दो मामले भी दर्ज है.

चरस की खरीद-बिक्री करने पहुंचा था नक्सली

मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ ढाला के पास चरस की खरीद-बिक्री करने नक्सली समीर डांगी पहुंचा था.  जहां से इसकी गिरफ्तारी हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि गोपालगंज के फुलगुनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश की हत्या में समीर डांगी ने शूटर की भूमिका निभाई थी. सीवान और गोपालगंज में रहकर अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली को पनाह देनेवाले और इसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर छापेमारी कर रही है.

 

बता दें कि पिछले साल 2023 में 9 फरवरी को अपराधियों ने फुलगुनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में बसपा नेता रहे नेयाज अहमद को जेल भेजा है. थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास हुई मुखिया की दिनदहाड़े हत्या में सीवान के बड़हरिया का रहनेवाले शूटर सद्दाम का नाम आया था. फरार कुख्यात शूटर सद्दाम की गिरफ्तारी के  लिए बिहार एसटीएफ छापेमारी कर रही है.

Tags:bihar newsbihar latest newsbiharbihar news todayhindi newslatest newstop newsbreaking newslatest news biharbihar today newsnewstoday newsbihar ka newsgopalganj policegopalganj latest newsgopalganj trending newslatest newstrending newsHardcore Naxalite Sameer Dangi arrestedNaxalite Sameer Dangi arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.