✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

लखीसराय से हार्डकोर नक्सली सेक्शन कमांडर तालो दी उर्फ सोनम मरांडी गिरफ्तार, 10 नक्सल कांड का है आरोपी  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:30:07 AM

लखीसराय(LAKHISARAI):लखीसराय के पीरीबाजार ,चानन थाना और एसटीएफ ने नक्सल प्रभावित चानन थाना क्षेत्र के गोरधुआ गांव में छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली एवम सेक्शन कमांडर तालो दी उर्फ सोनम मरांडी को गिरफ्तार किया है. सेक्शन कमांडर तालो दी उर्फ सोनम मरांडी के विरुद्ध पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़, चानन थाना क्षेत्र के गंगटिया घाट और ट्रक में आग लगाने और जेसीबी चालक की हत्या करने सहित मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिले में 10 नक्सल कांड दर्ज है. 

सोनम मरांडी 2015 से ही संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रही थी 

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि सोनम मरांडी 2015 से ही संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रही थी. संगठन में यह लीडर की भूमिका में काम कर रही थी.एसडीपीओ ने बताया कि चानन थाना क्षेत्र के गोरधुआ गांव में वांटेड नक्सली तालो दी उर्फ  सोनम मरांडी आई हुई है.इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है. 

इन नक्सली कांड की है आरोपी 

एसडीपीओ ने बताया कि सोनम मरांडी उर्फ तालो दी उर्फ सेक्शन कमांडर के रूप में नक्सली का एक सक्रिय नेतृत्वकर्ता रही है. वह आईईडी बनाने,टाइमर सेट करने,सभी प्रकार का हथियार चलाने और कल पुर्जों के बारे में दक्षता रख रही है.उन्होंने बताया कि हवेली खड़गपुर में मुखिया का अपहरण करने, बरहट में ब्लॉक बिल्डिंग को ध्वस्त करने सहित अन्य कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.सोनम की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है.  

Tags:Hardcore NaxaliteHardcore Naxalite of biharHardcore Naxalite of lakhisaraiTalo Di alias Sonam Marandi arrestedNaxalite and section commander Talo Di aliasSonam Marandi arrested from Lakhisaraiaccused in 10 Naxal casesbiharbihar newsbihar news todaylakhisarailakhisarai newslakhisarai news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.