✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में एनकाउंटर, एक अपराधी घायल-दूसरा गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 10:44:47 AM

पटना (PATNA): राजधानी पटना के आगमकुआँ थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है जहां पुलिस ने एक अपराधी को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.जानकारी के अनुसार, बीते दिनों भागवत नगर इलाके में शिक्षक से हुई लूटपाट की घटना में इन दोनों अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी.उस दौरान अपराधियों ने विरोध करने पर शिक्षक को गोली भी मार दी थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी.

मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में लगी गोली 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जूट रहे है.सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और दोनों को पकड़ने की कोशिश की.इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस की जीप पर फायरिंग शुरू कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, जबकि दूसरा अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे है

घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज है.घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग इस गिरोह में शामिल है

Tags:PatnaBiharTransport NagarAgamkuanencounterhalf encounterpolice actioncrime newsBihar policeshooting incidentrobbery caseBhagat Nagarteacher robberybreaking newscrime updatePatna crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.