✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पुलिस और ग्रामीणों की झड़प में आधा दर्जन जवान जख्मी, पिटाई देख जान बचाकर भागी पुलिस, जानें क्यों बढ़ा विवाद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:24:47 AM

सीवान(SIWAN): आये दिन बिहार के अलग-अलग जिलों से पुलिस पर हमला का वीडियो सामने आता है. जहां छापेमारी या कार्रवाई करने गई पुलिस पर भीड़ ही आक्रामक हो जाती है. और पुलिस की जान पर बनती है. एक ऐसा ही वीडियो बुधवार को बिहार के सिवान जिले से सामने आया. जिसमें विरोध प्रदर्शन को शांत कराने गई पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया.

पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प

आपको बताये कि ये पूरा मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़ियां लिलही गांव का है. जहां हत्या के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे. जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जिसमें करीब आधा दर्जन जवान जख्मी हो गए थे.

पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल

इस वीडियो में में साफ दिख रहा है कि आक्रोशित भीड़ पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और ईट पत्थर से हमला कर रही है. वहीं पुलिस टीम आक्रोशित भीड़ से बचकर भागते हुए नजर आ रही है. दरअसल एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कौड़िया गांव में रोहित कुमार और उसके पड़ोसियों के बीच झड़प हुई है. जिसमें पड़ोसियों ने बंधक बनाकर रोहित कुमार की बेरहमी से पिटाई दी.

इस वजह से बढ़ा विवाद

जिसके बाद पड़ोसी हंसनाथ महतो ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. वहीं पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को मुक्त कराया. लेकिन स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराकर थाने की हाजत में बंद कर दिया. उसकी हालत बिगड़ी तो दोबारा उसी सीएचसी में ले जाया गया. चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पुलिस और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रख प्रदर्शन करने लगे. उपद्रव कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. तभी गांव वालों और पुलिस टीम के बीच झड़प हो गई.

Tags:Half a dozen soldiers were injured in the clash between the police and the villagersseeing the beatingthe police fled to save their livesknow why the dispute increasedHalf a dozen soldiers were injuredsoldiers were injured in the clashclash between the police and the villagersbeatingpolice fled to save their livesdispute increasedbiharsiwanpolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.