✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

महापर्व छठ को लेकर रेल महाप्रबंधक ने हाजीपुर जंक्शन का लिया जायजा, नशाखुरानी गिरोह पर विशेष नजर रखने का दिया निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:27:27 AM

हाजीपुर(HAJIPUR): लोक आस्था के महापर्व को लेकर बिहार के हाजीपुर जिले में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल और मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण शुद्ध ने हाजीपुर जंक्शन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक खंडेलवाल ने हाजीपुर जंक्शन पर उपलब्ध यात्री सुविधा, साफ-सफाई का गहन जायजा लिया.

महाप्रबंधक ने छठ पर्व को लेकर की गयी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की

वहीं इसके साथ ही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए बैठने की टेंट की  व्यवस्था की है, साथ ही रात्रि में आए हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ जीआरपी और लोकल पुलिस तैनात किया गया है.  महाप्रबंधक ने छठ पर्व को लेकर की गयी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की, उन्होंने एफओबी, कैटरिंग यूनिट, प्रतीक्षालय, बुकिंग काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया की भी जांच की.

नशाखुरानी गिरोह पर विशेष नजर रखने का निर्देश 

महाप्रबंधक ने कहा कि छठ महापर्व में आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, इसके लिए हमें सदैव तत्पर रहना है. उन्होंने ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने और ट्रेनों में बीड़ी सिगरेट का सेवन करने वालों के साथ-साथ नशाखुरानी गिरोह पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.

Tags:Mahaparva ChhathChhath puja in biharchhath puja in hajipurbihar railway stationhajipur railway satationindian railwayHajipurGeneral Manager of East Central RailwayEast Central RailwayHajipur Junctiondrug gangchhath puja 2023

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.