✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हाजीपुर सिविल कोर्ट के मुंशी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, अधिवक्ता संघ में आक्रोश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:36:11 AM

हाजीपुर(HAJIPUR): हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय NH  पर हाजीपुर सिविल कोर्ट में तैनात मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार अपराधियों के द्वारा पांच फायरिंग की. घटना सराय थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना पाकर सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. और  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. 

यह है पूरा मामल 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राजमंगल राय के 25 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार है. मृतक मुजफ्फरपुर लॉ कॉलेज में फाइनल सत्र का स्टूडेंट था. बुधवार को रंजन अपने घर से रोज की तरह बाइक से अपने एक सहयोगी सुनील कुमार सिंह के साथ कोर्ट आ रहा था. इसी दौरान हाजीपुर मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित लाल कोठी लाइन होटल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने रंजन पर अंधाधुन फायरिंग कर दिया. आनन फानन में रंजन को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिवार के लोगों को जैसे ही मौत की सूचना मिली सभी सदर अस्पताल पहुंचे. जहां सभी का रो रो कर बुरा हाल है. इस घटना को लेकर सिविल कोर्ट हाजीपुर के अधिवक्ता संघ में आक्रोश का माहौल है.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

 

Tags:bihar newshajipur newshajipur crime newsHajipur civil courtHajipur civil court clerk shot dead

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.