पटना (PATNA) : बिहार में गुंडाराज कायम हो गया है. हर दिन लोग अपराधियों के निशाने पर आ रहे है. ऐसे में अगर ताज़ा घटनाक्रम की बात करें तो एक बार फिर से राजधानी पटना में अपराधियों की बंदूकें गरजी है और वो भी दिनदहाड़े. गोलिबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है जिसके बाद दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है . यहाँ उनका इलाज किया जा रहा है. गोलीबारी की घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र की है.
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की फायरिंग
आलमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ अपनी जमीन पर गए थे और जमीन को देखने के बाद पुणे अपने घर की ओर लौट रहे थे. तभी स्कार्पियो से आए अपराधियों ने उन पर दनादन गोलियां चला दी जिसके बाद ओम प्रकाश यादव और जितेंद्र नामक व्यक्ति को पेट में दो गोली लगी. गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
जमीन विवाद में दनादन दागी गोलियां
मामले में घायल ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वह अपने जमीन पर कुछ लोगों के साथ घूमने गए थे, जो दो बीघे की है. जब घूम कर अपने घर लौट रहे थे तभी स्कॉर्पियो से कुछ लोग गोलिबारी करने लगे. जिसके बाद हमारे पक्ष के दो लोगों को गोली लग गयी है. उन्होंने गोली चलाने वाले कुछ लोगों के नाम भी बताये है, जिनमें उदय सिंह, उज्ज्वल सिंह ओर गौरव सिंह को आरोपित ठहराया गया है. पीड़ितों ने कहा की रायफल से करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गई हैं. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.