☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में होली को लेकर जारी हुआ गाइड्लाइन, पालन नहीं करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

बिहार में होली को लेकर जारी हुआ गाइड्लाइन, पालन नहीं करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देशभर में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है. एक तरफ जहां लोगों में होली को लेकर उत्साह होता है वहीं दूसरी तरफ लोगों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस काफी अलर्ट रहती है. इस बार होली को लेकर बिहार में कुछ गाइड्लाइन जारी किए गए हैं. इस गाइड्लाइन के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है. बिहार पुलिस के ट्विटर पर होली को लेकर कुछ गाइडलाइन जारी किए गए हैं. साथ ही अपील भी की गई है कि त्योहार को सही तरीके से मनाएं. होली में माहौल न बिगड़े इसके लिए लोगों को कुछ नियमों का ध्यान रखना होगा. पुलिस प्रशासन इसको लेकर काफी सख्त है. गाइड्लाइन में दिए गए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाएगी.

क्या है गाइड्लाइन

होली के लिए कई नियमों को लागू किया गया है, खास कर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है. विवादित स्थलों पर होली मनाने से रोक लगाई गई है. अश्लील तथा फूहड़ शब्दों वालें गानों को बजाना सख्त मना है. यदि अश्लील गाने लाउडस्पीकर पर बजाए जाते हैं, तो उसपर एक्शन लिया जाएगा. इस महापर्व में किसी व्यक्ति विशेष वर्ग विशेष अथवा संप्रदाय विशेष पर आपत्तिजनक टीका टिप्पणी नहीं करने की भी बात कही गई है. खासकर ऐसे मौके पर महिलाओं को सम्मान करने की बात कही गई है.

शराब पीने पर पाबंदी

होली में लोग शराब का सेवन करते हैं, लेकिन बिहार में शराबबंदी के कारण नहीं कर सकते हैं. प्रशासन ने कहा है कि मद्यपान पूर्णतः वर्जित है. शराब खरीद बिक्री तथा प्रयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अगर होली के दौरान कहीं विवाद होता है तो प्रशासन की ओर से 112 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किय़ा गया है. होली पर्व को उल्लास शांतिपूर्ण सौहार्द पूर्वक तथा भाईचारे के साथ मनाने के लिए अपील की है.

Published at:04 Mar 2023 02:11 PM (IST)
Tags:GuidelinesHoliBiharBIHARLATESTNEWSTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.