✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

महागठबंधन में रणनीति पर खींचतान, तेजस्वी का वादा बनाम कांग्रेस का वार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:32:43 AM

पटना(PATNA):बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर गतिरोध गहराता जा रहा है. इसी बीच तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो हर परिवार को 20 महीने के भीतर एक सरकारी नौकरी दी जाएगी. उनका यह वादा एनडीए के घोषणापत्र से पहले सियासी बहस का नया मुद्दा बन गया है.

आरोप पत्र में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता

दूसरी ओर, कांग्रेस ने एनडीए सरकार के खिलाफ “20 साल – विनाश काल” नाम से आरोप पत्र जारी कर सत्तारूढ़ दल पर तीखा प्रहार किया. इस दस्तावेज़ को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, अशोक ने गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी ने जारी किया. आरोप पत्र में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता दी गई है.

सीएम फेस को लेकर मतभेद 

हालांकि गठबंधन के भीतर सीएम फेस को लेकर मतभेद  उभरते दिख रहे है. जहां राजद ने साफ संकेत दिया है कि चुनाव में तेजस्वी यादव ही चेहरा होंगे, वहीं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला पार्टी का हाईकमान करेगा. महागठबंधन में यह सियासी समन्वय और प्रतिस्पर्धा दोनों का समय है, जहां हर दल अपनी जगह और जनभावना दोनों साधने की कोशिश में है.

Tags:bihar politicsbihar politics 2025modi bihar politicsbihar politics firebihar politics livebihar politics todaysiwan bihar politicsfunny bihar politicsbihar politics updatebihar politics latestbihar bjp politicsbihar politics updatesbihar news politicsbihar youth politicsbihar caste politicsbihar politics webserieslalu yadav bihar politicsbihar politics explainedbihar politics funny videocaste politics in biharnitish kumar bihar politicsbihar politics nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.