✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला गोपालगंज! बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:54:48 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ) : गोपालगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी व बालू व्यवसायी को गोली मार दी. वहीं गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए सिवान की तरफ फरार हो गए. गोली लगने से घायल व्यवसायी को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया है. घटना  मीरगंज थाना के इस्लामिया स्कूल के समीप की है. घायल व्यवसायी का नाम दिलीप शर्मा है. यह ऊँचाकगाव थाना के नारायणपुर निवासी बसंत शर्मा का पुत्र है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बताया जाता है कि मीरगंज थाना के इस्लामिया स्कूल के समीप दिलीप शर्मा का गिट्टी व बालू दुकान है.दिलीप शर्मा अपने दुकान पर बैठा थे.तभी बाइक पर सवार दो अपरधियो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गये.इस घटना के बाद मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियो की पहचान कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है.

पढ़ें मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज में एक बालू व्यवसायी को गोली मारने की सूचना मिली है.प्रथम दृष्टया आपसी विवाद है.अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है.जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

Tags:bihar newsbiharbreaking newstop newslatest news biharbihar latest newslatest newshindi newslatest bihar newsbihar news todaytoday newsbihar crime newsbihar crimebihar crime latest newscrime in biharnews of crime in biharcrime newslatest news in biharlatest crime newsgopalganj newsgopalganj breaking newsgopalganj trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.