✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोपालगंज:जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय और सीए को राहत, गिरफ्तारी पर 7 मई तक रोक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 2:11:29 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल 7 मई तक रोक लगा दी है.इस मामले में आरोप है कि विधायक और उनके सीए ने भू-माफियाओं को संरक्षण देने में भूमिका निभाई है.इसी आरोप के आधार पर पहले कोर्ट की ओर से दोनों के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा में आ गया था.

दोनों की गिरफ्तारी पर रोक

मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश-III सह विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में हुई.सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से केस डायरी का अध्ययन करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की.कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की इस मांग को स्वीकार कर लिया और फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया. इस आदेश के बाद विधायक और उनके सीए को अंतरिम राहत मिल गई है.

अगली सुनवाई 7 मई को तय

सुनवाई के दौरान विधायक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने पैरवी की.वहीं सीए राहुल तिवारी की ओर से पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने अदालत में पक्ष रखा.दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह अंतरिम आदेश पारित किया.अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को तय की गई है. उस दिन केस डायरी का अध्ययन करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा साथ ही इस मामले में सतीश पांडेय सहित अन्य आरोपितों की भी सुनवाई उसी तारीख को होगी.इस पूरे मामले पर अब सभी की नजरें टिकी हुई है.

Tags:GopalganjBihar NewsJDUPappu PandeyCourt NewsBreaking NewsMLA CourtLegal UpdateBihar PoliticsLatest News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.