☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोपालगंज: रात में मनाया बर्थडे, सुबह फंदे से झूलते मिली छात्रा की लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज: रात में मनाया बर्थडे, सुबह फंदे से झूलते मिली छात्रा की लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज(GOPALGANJ):गोपालगंज में 15 वर्षीय छात्रा ने बर्थडे की रात ही फांसी लगा ली.घटना नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक हनुमानगढ़ी मोहल्ले की है.मृतक छात्रा की पहचान 15 वर्षीय अफसाना खातून के रूप में हुई है, जो बरौली थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी सरफुद्दीन आलम की पुत्री थी.और एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्रा थी.

पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य किया बरामद 

मृतका के परिजनों ने छात्रा की मां के ब्वॉयफ्रेंड पंकज कुमार पर हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची नगर थाने के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में पहुंची.पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य को बरामद किया है. जिसके आधार पर मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए जांच चल रही है.

हत्या या आत्महत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस 

बताया जाता है कि बुधवार को मृतक छात्रा अफसाना खातून का बर्थडे था.विद्यालय में अपनी सहेलियों के बीच मिठाइयां बांटकर रात में घर पर भी केक काटकर बर्थडे मनायी. इस दौरान छात्रा की मां का ब्वॉयफ्रेंड पंकज कुमार भी वहां मौजूद था.आरोप है कि रात में ही छात्रा की पंकज कुमार ने हत्या कर दी और सुसाइड का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया.

ये है पूरा मामला

गुरुवार की सुबह परिजनों को जब जानकारी हुई तो इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने वीडियोग्राफी कराने के बाद रस्सी को काटकर छात्रा की शव को नीचे उतारा.उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार है.नगर इंस्पेक्टर प्रशांत राय का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Published at:26 Oct 2023 12:10 PM (IST)
Tags:GopalganjSS girls schoolSS girls school gopalganjBiharStudent sucide caseSucidemurder or suicideMurdergopalganj crime newsbihar police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.