✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गोपालगंज, शराब तस्कर और पुलिस में हुई मुठभेड़, एक होमगार्ड और तस्कर घायल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:21:52 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ): शराब माफियाओं को लेकर एक बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. यहां पुलिस और यूपी के शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ देखने को मिली है. घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर एसएमडी कॉलेज के पास की है. इस मुठभेड़ में दोनों और से कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं. इस में एक होमगार्ड जवान और एक यूपी का शराब माफिया घायल हो गया है. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.

एक ट्रक में शराब की खेप बिहार आने की मिली थी सूचना

वहीं, इस घटना को लेकर SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि, अपसेट एक ट्रक में शराब की खेप बिहार आने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही कुचायकोट थाने की पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया. पुलिस को पीछा करते देख शराब माफियाओं ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में एक शराब माफिया को पैर में गोली लगी है और वहीं, शराब माफियाओं की तरफ से की जा रही फायरिंग में एक होमगार्ड जवान को पेट में गोली लग गई है.

किसी भी हाल पर नहीं बख्शे जाएंगे शराब माफिया

SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि उन्होंने खुद सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली है और शराब माफिया से पूछताछ की है. होमगार्ड जवान का ऑपरेशन जारी है. घायल शराब माफिया की पहचान नवीन अख्तर के रूप में की गई है, जो यूपी के कुशीनगर जिला के शाहपुर का रहने वाला है. वहीं, घायल होमगार्ड जवान बसंत मांझी हैं, जो कुचायकोट थाना में तैनात हैं. साथ ही SP ने कहा कि, शराब माफियाओं को किसी भी हाल पर बख्शा नहीं जाएगा.

 

Tags:गोपालगंजशराब तस्करगोपालगंज पुलिसमुठभेड़शराब माफियाबिहारबिहार न्यूजकुचायकोट थानाउत्तर प्रदेशशराब माफिया घायलफायरिंगGopalganjLiquor SmugglersGopalganj PoliceEncounterLiquor MafiaBiharBihar NewsKuchaikot Police StationUttar PradeshLiquor Mafia InjuredFiring

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.