☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोपालगंज: मूसलाधार बारिश के बाद बिगडी मॉडल सदर अस्पताल की हालत, डॉक्टर के चेंबर में भरा घुटने भर पानी

गोपालगंज: मूसलाधार बारिश के बाद बिगडी मॉडल सदर अस्पताल की हालत, डॉक्टर के चेंबर में भरा घुटने भर पानी

गोपालगंज(GOPALGANJ):गोपालगंज में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मॉडल सदर अस्पताल के हालात बिगड़ गई है.यहां इमरजेंसी वार्ड में घुटने भर पानी घुस चुका है.डॉक्टर के चेंबर से लेकर ऑपरेशन कक्ष और दवा स्टोर रूम से लेकर मरीजों के वार्ड तक पानी ही पानी नजर आ रहा है.नीचे पानी और ऊपर बेड पर मरीज भर्ती हैं.मरीजों को ऑक्सीजन देनेवाली कंसटेटर मशीन भी पानी में डूबने से बंद हो गयी है.सिलिंडर के जरिये ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है.

मेडिकल कचरा, सिरिंज और दवाईयां पानी मे तैरने लगी है

बताया जा रहा है कि बारिश होने के बाद नाला का पानी अस्पताल में प्रवेश कर गया. जिसके बाद मेडिकल कचरा, सिरिंज और दवाईयां पानी मे तैरने लगी है.कार्टून में रखें गए कीमती दवा भी पानी मे डूब गया है.मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है.

लोगो को काफी परेशान हो रही है

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है.इसके पहले भी मूसलाधार बारिश में मॉडल सदर अस्पताल तैरने लगा था.जिसके बाद लोगो को काफी परेशान हो रही है.

Published at:29 Sep 2024 10:43 AM (IST)
Tags:Modern sadar hospitalModern sadar hospital gopalganjRain in biharRain in gopalganjFlood in biharTrending newsBiharBihar newsBihar news todayGopalganjGopalganj newsGopalganj news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.