☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोपालगंज : महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प, आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी

गोपालगंज :  महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प, आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी

गोपालगंज (GOPALGANJ) : बिहार के गोपालगंज से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा की जुलूस में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. जिसमे आधा दर्जन लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है. यह घटना हथुआ थाना क्षेत्र के चिकटोली मस्जिद के पास की है. वही घायलों का इलाज हथुआ समेत अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है. 

जुलूस के दौरान दो गुटों में मारपीट 

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर दोनों अनुमंडल के एसडीएम, एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस बल को तैनात किया गया है. इस मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद घटना सामने आई. हालांकि कुछ ही देर में स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया. वहीं, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

Published at:02 Oct 2023 11:03 AM (IST)
Tags:GopalganjGOPALGANJNEWSbiharnewsbiharbiharpolicegopalganjnewsClash between two groups during processionhalf a dozen people injured
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.