✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोपालगंज: जमीनी विवाद में खूनी संग्राम, एक की मौत, सात घायल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:05:25 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज में जमीन विवाद की पंचायती के दौरान हुई खूनी झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि सात लोग जख्मी हो गए. घटना कटेया थाना क्षेत्र के बनकटिया टोला टांड की है. मृतक का नाम बलिस्टर राम है, जो गणेश राम का 45 वर्षीय पुत्र था. घायल सभी लोगों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

बताया जाता है कि बलिस्टर राम के यहां घराड़ी की जमीन पर मकान का निर्माण किया जा रहा था. इसी को लेकर पड़ोसी लक्ष्मी राम और रूदल राम से विवाद हो गया. विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायती बुलाई गई थी. पंचायत के दौरान झड़प हो गई जिसमें लाठी-डंडा धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला किया गया. जिसमें बलिस्टर राम, इनके पिता गणेश राम, रामजीत राम, अनिता देवी, राधेश्याम राम, अमरेंद्र राम को जख्मी कर दिया गया. ईलाज के लिए सभी को स्थानीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, जहां बलिस्टर राम की मौत हो गयी. वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिस ने हत्या की  प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Tags:bihargopalganjBloody battle in land dispute

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.