✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोपालगंज : धनतेरस से पहले ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, दिन दहाड़े ताबड़तोड़ चली गोलियां, लोगों में दहशत 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:32:21 AM

गोपालगंज : गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने दहशत फैला दी है. बदमाशों ने दिन-दहाड़े ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की. वहीं लूट में असफल होने पर बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाई ताकि लोगों में दहशत फैले. घटना नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड स्थित ब्याहुत स्वर्ण महल की है. 

6 अपराधी बाइक से लूटने पहुंचे 

इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा टीम गठित कर कुछ ही मिनटों में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में तीन बाइक सवार 6 अपराधी स्वर्ण महल के पास पहुंचे. जहां उन्होंने हथियार के बाल पर ज्वेलरी शॉप को लूटने की कोशिश की. मगर सफल नहीं हो पाए. 

इमरजेंसी अलार्म बजते भागे अपराधी 

इस घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों ने ज्वेलरी शॉप के बाहर खड़े बदमाशो पर ईंट चलाई और सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा का इमरजेंसी अलार्म को भी बजा दिया. बैंक का अलार्म बजने पर बदमाश पुलिस की सायरन समझकर ज्वेलरी शॉप से बाहर आ गए और हवाई फायरिंग करते हुए जादोपुर रोड की तरफ भाग निकलें. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर  पुलिस की टीम पहुंची. जहां CCTV के मदद से अपराधियों को पकड़ा गया. पुलिस का कहना है कि व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तत्पर है.

Tags:GopalganjDhanterasgopalganj newsgopalganj crimegopalganj policethe news postbihar policebihar newsbihar latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.