✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोपाल मंडल समर्थकों संग पहुंचे सीएम नीतीश कुमार के आवास, टिकट कटने की साजिश का लगाया आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:59:10 PM

पटना(PATNA): जदयू विधायक गोपाल मंडल मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया.इस दौरान मंडल ने मीडिया से बातचीत करते हुए गंभीर आरोप लगाए.गोपाल मंडल ने दावा किया कि उनके विधानसभा टिकट को काटने की एक साजिश चल रही है.उन्होंने कहा, सीएम हाउस में कुछ लोग बैठे है जो मुझे बेटिकट करवाना चाहते है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपनी बात साफ तौर पर रखूंगा.

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज

गोपाल मंडल का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. पार्टी में टिकट वितरण को लेकर अंदरूनी खींचतान की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी.हालांकि, जदयू की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है.अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपाल मंडल से मुलाकात करते है या नहीं, और अगर करते है तो पार्टी के भीतर की राजनीति क्या मोड़ लेती है.

Tags:bihar newspatna newsGopal MandalCM Nitish Kumapoliticspolitical news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.