✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली, लाखों रुपए के ज्वेलरी और नगद लेकर अपराधी फरार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:00:50 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाई को गोली मार दी. वहीं गोली मारने के बाद अपराधियों ने सोने की ज्वेलरी और हजारों रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए. लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के पिता को भी बंदूक के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना फुलवरिया थाना के बथुआ बाजार स्थित गुप्ता ज्वैलर्स दुकान की है. घायल व्यवसायी का नाम जगदीश गुप्ता और प्रमोद गुप्ता है. 

लाखों रुपए के ज्वेलरी और नगद लेकर अपराधी फरार 

जानकारी के मुताबिक बथुआ बाजार के गुप्ता ज्वेलर्स व बर्तन दुकान में तीन बाइक पर सवार छह अपराधी पहुंचे. दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पहले सोने के आभूषण रखे हुए अलमीरा के चाभी की मांग की. चाभी नहीं देने पर स्वर्ण व्यवसाई जगदीश प्रसाद के सिर में हथियार के बट्टे से हमला कर दिया.  उसके बाद हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसाई के पुत्र प्रमोद कुमार के पैर में गोली मार दी. सरेआम गोलीबारी के बाद आलमारी में रखे लाखों रुपए के ज्वेलरी और नगद लेकर फरार हो गये. 

इलाके में सनसनी 

पीड़ित जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनके दुकान के सीसीटीवी में अपराधियों की वारदात कैद हो गई होगी. अपराधियों ने अपने चेहरे पर किसी भी तरह का नकाब नहीं पहन रखा था. घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर सभी अपराधियों की पहचान कर लिया गया है. एसआईटी के गठन कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही  है. जल्द ही सभी अपराधियों  को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Tags:bihargopalganjGold trader shot in Gopalganjcriminal absconded with jewelery and cash worth lakhs of rupees

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.