✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरा में स्वर्ण व्यापारी की हत्या, दो दिन से थे लापता 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:53:47 PM

आरा(AARA): 2 दिन पूर्व हुए भोजपुर में पटना के एक बड़े स्वर्ण व्यापारी हरि गुप्ता का अपहरण के बाद हत्या कर दिया गया है. 2 दिन पूर्व हरि गुप्ता का अपहरण आरा नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मोड़ के पास से हुआ था. वहीं इनके अपहरण को लेकर लगातार भोजपुर पुलिस भोजपुर सहित कई जिलों में छापेमारी कर रही थी. आज स्वर्ण व्यवसाई हरि गुप्ता का शव  शाहपुर थाना के कनैली गांव के पास एनएच रोड के एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया. 

घटना की छानबीन में जुटी पुलिस 

पुलिस ने व्यापारी के शव को जब्त कर लिया है और परिजनों के शिनाख्त के बाद शव को जब्त करने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज रही है. घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुर एसपी संजय सिंह सहित डीआईजी शाहाबाद क्षेत्र नील सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और छानबीन में जुट गए हैं. हालांकि आज सुबह ही स्वर्ण व्यापारी के अपहरण को लेकर आरा शहर के सभी व्यापारियों ने एक विरोध प्रदर्शन निकाला था और मांग किया था कि जल्द से जल्द स्वर्ण व्यवसाई के बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई करें. वहीं स्वर्ण व्यवसाई के हत्या के बाद मामला गरमा गया है. पुलिस किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती इलाके में कर दी है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे. हालांकि पुलिस ने इस घटना के बारे में अभी कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है. 

Tags:bihar newsbhojpur newsgold trader murder in arrah

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.