✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नो-इंट्री में जाना ट्रक चालक को पड़ा महंगा, महिला पुलिस ने जमकर की पीटाई, वीडियो वायरल होने पर हुई सस्पेंड, आप भी देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:47:52 AM

बक्सर (BUXAR) : बक्सर शहर के गोलंबर पर एक महिला पुलिस का ट्रक चालक को पीटने का मामला सामने आया है. जिसमें महिला पुलिस कर्मी एक ट्रक ड्राइवर को लात-घूंसे और डंडे से लगातार मार रही हैं. वहीं कुछ लोग ड्राइवर के गले में गमछा का फंदा लगाकर पिटवा भी रहे हैं. वीडियो वायरल होने पर एसपी मनीष कुमार ने महिला पुलिस अमृता कुमारी को सस्पेंड कर दिया है.

जानिए क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो बक्सर के टाउन थाना क्षेत्र के गोलंबर का बताया जा रहा है. जिसमें ट्रक ड्राइवर चक्की लक्ष्मण डेरा निवासी भगवान यादव के पुत्र ओम प्रकाश यादव ट्रक लेकर शहर में आ रहा था. इसी बीच गोलम्बर पर तैनात महिला सिपाही ने रुकवाया. लेकिन चालक द्वारा ट्रक नहीं रोकने पर महिला सिपाही ने स्थानीय लोगों के मदद से ट्रक चालक को पकड़ लिया. जिसके बाद महिला सिपाही ने चालक को लाठी -डंडे और लातों से पिटाई कर दी. इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा चालक की पिटाई का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि द न्यूज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

महिला सिपाही हुई सस्पेंड

वहीं मामले को संज्ञान में लेके हुए बक्सर जिले के एसपी ने तत्काल महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया है. जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि चालक ने अगर गलती की थी तो महिला सिपाही को उसे पकड़ के कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी.

Tags:bihar newsbiharbihar latest newsnewslatest bihar newstop newsbihar buxar newslatest newsbreaking newsbihar buxar newsbuxar latest newsbuxar policetruck driver beaten by lady policelady police beat truck driver

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.