✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, जानिए पूरा मामला

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:29:11 AM

मोतिहारी (MOTIHARI) : बिहार के मोतीहारी में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी के मर्डर मामले का खुलासा हो गया है. बीते दिन एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर ही इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मृतक की पहचान विकास नाम से की गई है. होली के दिन युवक का शव एक पुल के नीचे पड़ा मिला था. शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. लगातार 12 घंटे की पड़ताल के बाद आखिरकार आरोपियों का नाम सामने आ गया है. एसडीपीओ सुनील सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.  

जांच में पकड़ा गया आरोपी 

इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की प्रेमिका शिल्पी कुमारी को हिरासत में लिया, जब पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो प्रेमिका ने इस बात का खुद खुलासा किया कि उसने और उसके पति ने मिल कर हत्या को अंजाम दिया है. हत्या में इस्तेमाल कीये गए चाकू को भी पुलिस ने  बरामद कर लिया है. 

हत्या के पीछे की वजह 

यह पूरा मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ है. दरअसल विकास की प्रेमिका शिल्पी की शादी अजय नामक एक व्यक्ति से 1 मार्च को हुई थी. लेकिन शादी के बाद भी दोनों एक दूसरे से बात करते थे. इस बात की भनक उसके पति को लग गई. जिसके बाद उसका पति अजय आग बबूला हो गया. अजय ने पत्नी के साथ प्लान बनाया और होली खेलने ससुराल आया. जहां विकास भी दिल्ली से घर आया हुआ था. इसके बाद प्रेमिका ने पति के कहने पर उसे मिलने के लिए पूल के नीचे बुलाया, जैसे ही विकास शिल्पी से मिलने पहुंचा वैसे ही के अजय ने चाकू से हमला कर दिया, इस दौरान दोनों ने मिल कर विकास का गला रेत कर हत्या को अंजाम दिया.

Tags:Girlfriend along with husband killed loverCRIMEMURDERMOTIHARIMURDERCASEBIHARLATESTNEWSBIHARUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.