✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कैमूर में सड़क पर लगी भारी जाम, 2 किलोमीटर दौड़ते हुए सेंटर पहुंची मैट्रिक की छात्राएं

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:19:56 AM

कैमूर(KAIMUR):  मोहनिया में 11 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. इस दौरान छात्राओं को भाग कर परीक्षा केंद्र पहुंचते हुए देखा गया. परीक्षा केंद्रों पर एक समय निर्धारित है जिस निर्धारित समय से विलंब होने पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. इसी बीच शहर और एन एच 2 पर भीषण जाम लग गया.  परीक्षा देने जा रही छात्राएँ भी इस जाम में फस गई. कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब गाड़ियां आगे नहीं बढ़ी तो छात्राओं ने सड़क पर ही दौड़ना शुरू कर दिया.  लगभग दो किलोमीटर की दौड़ पूरी कर छात्राएं परीक्षा सेंटर पर पहुंची.  

जाम से यात्री परेशान

शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण जाम लग रहा है. जाम छुड़ाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एनएचएआई की टीम भी लगी रहती है लेकिन सब बेअसर दिखा. इसी बीच ये स्तिथि बनी कि छात्राओं को परीक्षा सेंटर पर भागते हुए ही जाना पड़ा. ऐसे में जाम छुड़ाने के लिए ना तो एनएचएआई दिखी ना ही मोहनिया पुलिस. वहीं परीक्षा छूटने के डर से दौड़ती हुई छात्राओं का ये वीडियो कैमरे में कैद हो गया है. वहीं सवाल ये खड़ा होता है कि इस बार किसी तरह छात्राएं पहुंच तो गई लेकिन अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो दूसरी पाली में परीक्षा देने आने वाली छात्राओं की परीक्षा छूट भी सकती है.

एनएचएआई की लापरवाही

वहीं जाम की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार दल बल के साथ Nh2 पटना मोड़ के समीप पहुंचे जहां बारी-बारी से वाहनों का परिचालन शुरू कराया जा रहा है. इस मामले में स्थानीय लोगों ने कहा कि गलत रूटों से लगातार वाहनों का परिचालन हो रहा है और एनएचएआई की लापरवाही के कारण जाम लग रहे हैं. ऐसे में बच्चों की मैट्रिक की परीक्षा देखते हुए जाम से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई व प्रशासन को कोई ठोस पहल करनी चाहिए.

Tags:girl studentsgirl students started running on the road itselfexamination center.MATRICEXAMBIHARLATESTNEWSTHENEWSPOSTTRAFFIC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.