✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सहरसा में स्कूल संचालक का बेटा छात्रा के साथ करता था यौन शोषण, स्कूल टीचर की निगरानी में होता था ये गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:31:45 AM

सहरसा (SAHARSA) : सहरसा से शिक्षा के मंदिर से एक शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस शिक्षा के मंदिर में बच्चों को उनका भविष्य बनाने के लिए भेजा जाता है उसी जगह ने एक मासूम से लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी. ये मामला सहरसा शहर के प्रमुख निजी स्कूलों में शुमार शांति निकेतन शिक्षण संस्थान की है. जहां एक नाबालिग छात्रा का लगातार बलात्कार होता रहा. इस कुकृत्य की शिकार छात्रा की स्तिथि ये है की वो अब मानसिक रूप से बीमार हो गयी है.  इस घटना को उसी स्कूल निदेशक के बेटे ने अंजाम दिया है.

छानबीन कर आवश्यक करवाई जारी

इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने स्कूल के निदेशक अजीत विश्वास के दरिंदा बेटा सम्राट विश्वास को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. उनके साथ ही जो भी इसके साथ जुड़े हुए है उसके सम्बन्ध में छानबीन की जा रही है. इस मामले में जितने भी लोग शामिल है ,उन सभी पर छानबीन कर आवश्यक करवाई की जा रही है.

माँ ने बताई आपबीती

इस घटना के बारे में मां ने कहा है कि उनकी बेटी की उम्र 16 वर्ष है. उसका नामांकन 2014 में दूसरे कक्षा में शांति निकेतन एकेडमी गौतम नगर गंगजला में करवाया था. यहां पर वर्ष 2018 के जुलाई तक पढ़ाई करने के बाद इसी विद्यालय का एक अलग शाखा मेनहा पंचगछिया में शांति निकेतन शिक्षण संस्थान खुला. 1 अगस्त 2018 से मेरी बेटी वहीं  पढ़ने के लिए जाने लगी. इसी दौरान उसकी तबीयत भी खराब रहने लगी. उसकी सहेलियों की सलाह पर मैंने अपनी बेटी को 5 जून 19 में वहां से निकाल कर दूसरे विद्यालय में एडमिशन करवा दिया. वर्ष 2022 में नीट की तैयारी करने के लिए आकाश इंस्टीट्यूट कंकड़बाग पटना में एडमिशन करवाया. वहां पार्वती गर्ल्स हॉस्टल में रहकर आकाश इंस्टिट्यूट में पढ़ने के लिए जाती थी.   जिसके बाद गर्ल्स हॉस्टल में मेरी बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसकी जानकारी हॉस्टल के मालिक द्वारा मुझे दी गई और यह भी बताया कि आपकी बेटी को इलाज हेतु नोबेल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

डॉक्टर ने खोला राज

इस घटना के बारे में डॉक्टर से सारी जानकारी प्राप्त हुई. तभी डॉक्टर के द्वारा सुझाव दिया गया कि आप अपनी पुत्री को ले जाकर वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉक्टर के पास इलाज करवाइए.   डॉक्टर की सलाह अनुसार मैं अपनी पुत्री को मनोचिकित्सक के यहां ले गई. इलाज के दौरान डॉक्टर ने जब मेरी बेटी से पूछताछ की तो इस दौरान उसने सबकुछ बताया.

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

नाबालिक लड़की ने बताया कि सुनीत कुमार विश्वास उर्फ सम्राट विश्वास विद्यालय में अनीता मैडम के माध्यम से जबरदस्ती मुझे लाइब्रेरी के बगल वाला कमरा में बुलाते थे. कमरे में आने के बाद अनीता मैडम कमरे में हम दोनों को अकेला छोड़कर कमरा का लाइट बंद कर देती थी.  इसके बाद वह कमरे से बाहर निकाल कर कमरा को बाहर से बंद कर देती थी, और वो वहां रह कर निगरानी रखती थी. कमरा बंद होने के बाद सम्राट विश्वास के द्वारा मुझे डरा धमका कर एवं चंद तरह से प्रताड़ित कर मेरे साथ यौन उत्पीड़न करता था। और उसका वीडियो बनाकर धमकी देता था कि यदि किसी को इस बारे में कुछ बताया तो मैं इस वीडियो को वायरल कर देगा जिससे मैं कहीं भी अपना मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहूँगी. जिसके डर से मैं किसी को कुछ नहीं बताई और निदेशक पुत्र द्वारा वीडियो वायरल करने की  धमकी के कारण में दिन डिप्रेशन में चली गई और मेरी पढ़ाई बाधित होने लगी. अपने साथ लगातार हुए हादसे को पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है.

आरोपी के सम्बन्ध में छानबीन जारी

इस मामले पर सहरसा के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि एक प्राइवेट स्कूल में नाबालिक बच्ची के साथ स्कूल के डायरेक्टर के बेटे के द्वारा गलत काम करने का एक मामला प्रकाश में आया है ,पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जो आरोपी है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ,उनके साथ ही साथ जो भी आरोपी है उसके सम्बन्ध में छानबीन की जा रही है ,इस मामले में जितने भी लोग शामिल है ,उन सभी पर छानबीन करके आवश्यक करवाई की जा रही है.

 

 

 

Tags:SAHARSABIHARNEWSBIHARUPDATEBIHARGirl student raped in schoolSAHARSANEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.