✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

एनएच के रास्ते में पड़ने वाले मस्जिद को लेकर गिरिराज सिंह की चेतावनी,  छह महीने में नहीं हटाया गया मस्जिद तो होंगे आंदोलन को मजबूर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:09:03 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर विकास कार्यों के लिए मंदिर को तोड़ा जा सकता है या फिर स्थानांतरित किया जा सकता है तो मस्जिद और मजार को क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि अगर 6 माह के भीतर एनएच के रास्ते में पड़ने वाले मस्जिद को नहीं हटाया गया तो वह स्वयं आंदोलन करने को विवश होंगे. दरअसल अपने तीन दिवसीय दौरे पर सांसद गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आज प्रेस को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एनएचएआई के द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और जिला प्रशासन को सूचित भी किया जा रहा है. लेकिन, एनएच फोरलेन के विस्तारीकरण में कई जगहों पर मस्जिद की बाधा सामने आ रही है, मगर मंदिरों को तो हटाया गया, जिस पर कोई सवाल या बवाल नहीं हुआ. मगर, मस्जिद को हटाने में जिला प्रशासन सुस्त रवैया दिखा रही है और इसके लिए विकास कार्य बाधित है.

“ओवैसी जिन्ना के रास्ते पर भारत को ले जाना चाहते हैं”

वहीं उन्होंने बिहार में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत में विकास की बयार बह रही है. लेकिन, असदुद्दीन ओवैसी जिन्ना के रास्ते पर भारत को ले जाना चाहते हैं. वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकेंगे. दूसरी और उन्होंने बिहार के लॉ एण्ड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज बेगूसराय ही नहीं पूरे बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है और अगर यही स्थिति रही तो 2005 से पूर्व बाली बिहार की पुनरावृति हो जाएगी. लेकिन इसका श्रेय अभी नीतीश कुमार के माथे ही जाएगा क्योंकि अभी लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं है, बल्कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और ताली अगर सरदार को मिलती है तो गाली भी सरदार को ही मिलेगी. दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने लगातार हो रहे विकास कार्यों को प्रेस के समक्ष रखा और कहा कि बेगूसराय में चाहे रिफाइनरी हो, चाहे फ़र्टिलाइज़र हो या फिर एनटीपीसी हो केंद्र की सरकार ने बेगूसराय को औद्योगिक रूप में विकसित करने के लिए पचास हजार करोड़ से भी अधिक की राशि आवंटित की है जो अपने आप में एक मिसाल है.

 

Tags:bihar newsbegusarai newsbegusaraigiriraj singhmasjid on nhmandir on nhnitish kumarbihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.