✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गया में शादी समारोह में हादसा, जयमाला के दौरान गिरा घर का छत, कई लोग जख्मी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:40:01 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार के गया में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जिससे कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गया जिले के इमामगंज के मझियांव गांव में नंदू यादव के घर में बारात आई थी. इसी दौरान जयमाला की रस्म चल रही थी. तभी पास के घर में सभी महिलाएं जयमाला का देखने छत पर खड़ी थी. लेकिन इसी बीच ज्यादा लोड होने के कारण मकान का छत टूट कर गिर गया. इस घटना का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.

वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि शादी समारोह में जयमाला के दौरान अचानक छत का एक हिस्सा गिर जाता है. जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं इस घटना में कई लोगों के जख्मी होने की खबर भी सामने आ रही है. लेकिन राहत की बात तो यह है कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोटे नहीं आई है.  

Tags:GayaThe roof of thehouse fell duringJaimalaseveral peoplewere injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.