✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में एक करोड़ का गांजा जब्त, बंगाल से हो रही थी तस्करी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:14:28 AM

अररिया(ARARIA): अररिया के बैरगाछी पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे लगभग पौने दो क्विंटल गांजा पकड़ने में कामयाबी पाई है. एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने  बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से चार चक्का वाहन पर लोड गाजा की बड़ी खेप आ रही है. सूचना के आधार पर पुलिस बैरगाछी चौक पर मुस्तैदी के साथ वाहन चेकिंग में जुट गई. इस बीच डब्लूबी 06सी 0316 संख्या की एक कार पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने भी उसका पीछा किया. पुलिस के दबिश को देख कारोबारी 327 ई अररिया जोकीहाट मुख्य मार्ग के अजमतपुर पैट्रोल पंप के समीप कार छोड़कर भाग गया. पुलिस कार को जब्त कर ओपी लायी तथा जांच के दौरान कार से छोटे बड़े कुल 27 पैकेट में बंद लगभग 188 किलो गांजा बरामद किया. जब्त गाँजा का अनुमानित कीमत एक करोड़ पचास लाख बताया जा रहा है.  हालांकि इस बीच कारोबारी भागने में सफल रहा. एसडीपीओ ने बताया कि  कारोबारी को चिंहित कर गिरफ्तारी की जायेगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Tags:bihar newsararia news updateGanjaganja taskarganja smuggling in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.