✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सिंदूर की होली से विकास की बयार तक: पीएम मोदी का यादगार बिहार दौरा, 50,000 करोड़ की सौगात, रोड शो, और सियासी मैसेज

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:54:45 PM

पटना(PATNA):  बिहार मे चुनाव बेहद नजदीक है,इसलिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुचे थे. अब चुनाव की सरगर्मी हो या कुछ और पर इस दौरे पर पीएम मोदी ने बिहार और बिहार के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है. दरअसल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद 29 और 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर थे. इस दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने बिहार को करोड़ों रुपये की सौगात दी है. वहीं पीएम के आगमन से बिहार के लोगों के साथ साथ खास तौर पर बिहार की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचते के साथी ही पटना की  सड़कों पर महिलाओं ने सिंदूर की होली खेलना शुरू कर दिया था, साथ ही इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर भी लगाया था. पीएम के आगमन पर महिलाएं पटना के चौक चौराहे पर सिंदूर लेकर खड़ी थी और वह सिंदूर एक दूसरे को लग रही हैं थी.                                                                              

इस भव्य स्वागत के बाद पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद रोड शो का कार्यक्रम किया था. दरअसल पटना एयरपोर्ट पहुचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बिक्रमगंज के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्होंने ₹50,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है.  बिक्रमगंज में आयोजित इस विशाल जनसभा के मंच पर प्रधानमंत्री के साथ बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे, इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पटना रोड शो पर निकले थे. इस दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ बेली रोड के किनारे देखने को मिली थी. बता दें कि पीएम मोदी ने 5 किलोमीटर का रोड शो किया था.                              

इधर बिक्रमगंज (सासाराम) में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने करीब 40 मिनट तक जनता से संवाद किया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं है. सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने एक ओर जहां आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी, वहीं बिहार में हुए विकास कार्यों और राजनीतिक विरोधियों पर भी तीखा हमाल बोल है. 

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा, “पहलगाम हमले के अगले ही दिन मैंने बिहार की धरती से आतंकियों को सजा देने का वचन दिया था. आज, उसी धरती से कह रहा हूं कि वादा पूरा किया गया. आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया गया है. दुश्मन जान ले, ऑपरेशन सिंदूर हमारे तरकश का एक तीर भर है. उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति को आज पाकिस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया ने देखा है. प्रधानमंत्री ने सीमा की सुरक्षा में लगे बीएसएफ जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा, हमारे जवान अभूतपूर्व साहस का परिचय दे रहे हैं. उन्होंने 7 मई को शहीद हुए सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मैं बिहार की धरती से अपने इस शहीद बेटे को नमन करता हूं. 

मोदी ने बताया कि देश मे अब केवल 18 जिले बचे हैं जो नक्सल प्रभावित है. उन्होंने कहा, “नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले न अस्पताल था, न मोबाइल टावर. अब हर गांव में विकास पहुँच रहा है, सड़कें बन रही हैं, रोजगार मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा, “नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास के रास्ते पर लाया. उनका नेतृत्व सराहनीय है.” वहीं, बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “रेलवे में वर्ल्ड क्लास काम हो रहा है, जो पहले भी हो सकता था. लेकिन तब नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लूटी गई. यही उनका सामाजिक न्याय था – गरीबों को लूटना और खुद राजशाही की तरह रहना.

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के 3 स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे. वे उपमुख्यमंत्री के पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गोविंद और शांभवी को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएँ दीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के अंतिम दिन पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिजनों से भी मुलाकात की है. यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक रही, लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्षण तेजी से वायरल हो गया. प्रधानमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके माता-पिता से भी आत्मीय बातचीत की.

Tags:pm modi bihar visitpm modi in biharpm modi bihar daurapm modi bihar rallypm modi biharpm narendra modi bihar visitbihar newsbihar election 2025modi in biharbihar politicsnitish kumaroperation sindoor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.