✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जताया शोक, कहा बिहार में है आतंकराज 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:06:06 AM

पटना(PATNA) : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि, प्रदेश में आतंकराज स्थापित हो चुका है. वीआईपी पार्टी के संरक्षक व बड़े भाई मुकेश सहनी जी के पिता जी की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की दुःखद खबर सुन स्तब्ध एवं मर्माहत हूं. शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति व दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.

बढ़ चुका है अपराधियों का मनोबल

साथ ही साथ ही इस हत्याकांड पर सरकार को लपेटे में लेते हुए उन्होंने कहा कि, प्रदेश में आतंकराज स्थापित हो चुका है. निरंतर कह रहा हूं कि बिहार की डबल इंजन पावर्ड सरकार में सत्ता संपोषित, सत्ता संरक्षित और सत्ता प्रायोजित सरकारी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे, कैसे भी, किसी की भी हत्या कर सकते हैं.

घिसा-पीटा डायलॉग दोहरा रही है सरकार

NDA सरकार सच्चाई स्वीकारने की बजाय वही घिसा-पीटा डायलॉग दोहराती रहती है, कि सुशासन का राज है. जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपराधिक घटनाओं में अकाल मौत मारे जा रहे हैं. हम तो क्राइम बुलेटिन भी जारी करते हैं लेकिन अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता. टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भालेंगे तो यही हश्र होगा.  

Tags:बिहारपटनापूर्व उपमुख्यमंत्रीराजद नेता तेजस्वी यादवसोशल मीडिया अकाउंटसोशल मीडियाआतंकराजवीआईपी पार्टीमुकेश सहनीहत्याbiharpatnaformer deputy chief ministerRJD leader Tejashwi Yadavsocialmediasocialmediaaccountterror kingVIP partyMukesh Sahni

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.