✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा BJP को नहीं पच रहा महागठबंधन की सरकार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:14:06 AM

पटना (PATNA) : बिहार विधान सभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. वहीं बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. सदन में बीजेपी विधायक विधान पार्षदों द्वारा किए जा रहे हंगामा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है बीजेपी को पच नहीं रहा है.  यही वजह है कि वह सदन के अंदर सरकार का काम होने नहीं दे रहे हैं. वहीं राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 72वे जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि भगवान उनकी उम्र और लंबी करें.

तेज प्रताप यादव ने भी साधा बीजेपी पर निशाना

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी विधायकों द्वारा सदन में किए जा रहे हंगामे को लेकर कहा की भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन के अंदर गुंडई कर रहे हैं. जिस तरह से वह सदन के अंदर अपना आचरण दिखा रहे हैं वो सदन के लिए ठीक नहीं है. इस तरह का आचरण से पता चल  है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दौहरा चरित्र अपनाते हैं. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर तेज प्रताप यादव ने बधाई दी है साथ ही कहा कि उनकी लंबी उम्र हो जिस तरह से महागठबंधन की सरकार में वह विकास का काम कर रहे हैं भगवान उनकी और लंबी उम्र करें हम यही कामना करेंगे.

 

 

Tags:Rabri DeviTej Pratap YadavBJPPATNAbudget2023THENEWSPOSTBIHARLATESTUPDATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.