✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, भूसी के नीचे छुपाई गई थी पेटियां, जानें किस जिले में खपाने की थी तैयारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:48:15 PM

अरवल(ALWAR):बिहार के एलवर जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर दिलावरपुर मोड़ के पास पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान कलेर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन और कलेर थाना अध्यक्ष संजीत सिंह की ओर से बिहार के बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी.

भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक को रुकवा कर पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके ऊपर से लकड़ी की भूसी और नीचे में शराब की पेटियां छुपाई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से तलाशी ली. जिसमे से शराब की बड़ी खेप मिली. पुलिस ने ट्रक के साथ चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं थाने लाकर शराब की गिनती की गई, तो 582 कार्टून विदेशी शराब थी.

भूसी के नीचे छुपाई गई थी पेटियां

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह और खलासी हरभजन सिंह दोनों सामना मंडी पटियाला का रहने वाले है. दोनों ट्रक से शराब लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर से जा रहे थे. इनसे सिलीगुड़ी जाने के लिए कहा गया था, लेकिन बीच-बीच में व्हाट्सएप के जरिए शराब माफिया इसे लोकेशन बता रहे थे. शराब को बिहार के ही किसी जिले में खपाने की तैयारी थी. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

Tags:Foreign liquor seized in huge quantityboxes were hidden under the huskknow in which district preparations were made to consume itForeign liquorliquorseizedhuge quantityboxeshidden under the huskdistrict preparationsbiharalwarpolicejaanch abhiyan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.