✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़ के बैंक मैनेजर की गाजियाबाद में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 6:28:24 PM

बाढ़ (BARH) : जिले के बख्तियारपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. लखीपुर गांव के रहने वाले और पंजाब एंड सिंध बैंक में शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर ही किसी अज्ञात ने उन्हें गोली मार दी.

बचपन से ही मेधावी थे अभिषेक

​एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक बचपन से ही मेधावी थे. पंजाब से इंजीनियरिंग करने के बाद साल 2016 में वे बैंक अधिकारी बने थे. अभी महज दो साल पहले ही उनका विवाह हुआ था और उनकी एक छोटी बच्ची भी है. हाल ही में होली की छुट्टियां बिताकर वे अपने गांव और ससुराल से वापस काम पर लौटे थे लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी.

खबर गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

​गाजियाबाद में उनके साथ हुई इस वारदात की खबर जैसे ही गांव पहुंची कोहराम मच गया. घर पर ताला लटका है और परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए गाजियाबाद रवाना हो गए हैं. एक होनहार इंजीनियर और बैंक मैनेजर की इस तरह हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

Tags:Bank Manager Murder GhaziabadSuspicious Death of Bank ManagerBihar Bank Manager Shot DeadBakhtiyarpur Bank Manager DeathGhaziabad Crime NewsBihar News TodayIndian Banking Sector Crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.